-
हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और देबोलीना भट्टाचार्या से लेकर सुरभी ज्योति तक किसने कहां तक पढ़ाई की है, चलिए जानें।
-
एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट ने 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। हालांकि, जेनिफर ने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी और वह्र मुंबई के केजी सुमैया कॉलेज से B.Com की हैं।
-
दिव्यांका त्रिपाठी ना सिर्फ हाईली क्वालिफाइड हैं बल्कि उन्होंने पर्वतारोहण और भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी किया है। दिव्यांका ने भोपाल के नूतन कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
-
एक्ट्रेस निया शर्मा दिल्ली के जगन्नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइसेंस से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह मुंबई चली आई थीं।
-
हिना खान ने साल 2009 में उन्होंने गुरुग्राम के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की थी।
-
नागिन-4’, ‘कुबूल है’, जैसे सीरियल से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली सुरभि ज्योति इंग्लिश में मास्टर की डिग्री हासिल की है। जालंधर की रहने वाली सुरभि ज्योति ने एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से एमए इंग्लिश किया था।
-
नागिन 5 में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली सुरभि चंदना ने कॉमर्स में मास्टर की डिग्री हासिल की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
-
देवोलीना भट्टाचार्या ने जीबीएमई स्कूल शिवसागर से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। Photos: Social Media
