-

बॉलीवुड में कई बार डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच कहासुनी या अनबन की खबरें आती रहती हैं, लेकिन एक बार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बोनी कपूर (Bonny Kapoor) में फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) की शूटिंग के दौरान फीस को लेकर मतभेद हो गया था। इस अनबन के पीछे कारण श्रीदेवी बनी थीं। बात इतनी बढ़ गई थी कि अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग करना ही बंद कर दिया था। क्या था ये पूरा मामला आइए आपको बताएं।
-
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फेमस और हिट फिल्म मिस्टर इंडिया थी, लेकिन इस फिल्म के दौरान अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच नाराजगी का दौर चला था।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/anil-kapoor-used-to-touch-sridevi-feet-boney-kapoor-became-emotional-on-hearing-the-reason/1685361/"> अनिल कपूर इस वजह से छूते थे श्रीदेवी के पैर, वजह सुनकर बोनी कपूर के निकल पड़े थे आंसू </a> )
-
असल में बोनी कपूर श्रीदेवी को इस फिल्म में लेना चाहते थे और तब श्रीदेवी ने अपनी फीस डबल कर दस लाख रुपये की मांग की थीं। बोनी फिर भी तैयार हो गए थे।
-
इस फिल्म को बोनी के साथ अनिल कपूर भी प्रोड्यूस कर रहे थे और श्रीदेवी की इतनी फीस अनिल कपूर को लाजमी नहीं लग रही थीं, लेकिन बोनी श्रीदेवी पर फिदा थे और वह फिल्म में उन्हीं को रखना चाहते थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/sonam-kapoor-father-anil-kapoor-and-bonny-kapoor-famly-was-a-tenant-in-raj-kapoor-garage/1726729/"> राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, सुनीता को डेट पर ले जाने तक के नहीं होते थे पैसे </a> )
-
मिस्टर इंडिया फिल्म को पूरे हुए 34 साल हो चुके हैं। बता दें कि बोनी कपूर से श्रीदेवी की मां ने इतनी फीस की डिमांड रखी थी क्योंकि वह बोनी कपूर से श्रीदेवी का पीछा छुड़ाना चाहती थीं, लेकिन बोनी के राजी होने पर उनकी मां फिल्म के लिए राजी हो गई थीं।
-
श्रीदेवी की मां ही उनके फिल्म असाइनमेंट को संभालती थीं।श्रीदेवी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां ने दस लाख रुपये बोनी से छुटकारे के लिए मांगा था, लेकिन बोनी कपूर ने उन्हें दस की जगह 11 लाख रुपये दिए थे।
-
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/before-malaika-arora-arjun-kapoor-was-in-serious-relationship-with-salman-khan-sister-arpita-khan/1756973/ "> मलाइका अरोड़ा से पहले सलमान खान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अर्जुन कपूर, दो साल में टूट गया था रिश्ता </a> )
-
बेहिसाब खर्च होने के कारण अनिल कपूर, बोनी कपूर से नाराज हो गए और मतभेद इतने बढ़ गए थे गुस्से में अनिल ने कुछ दिन तक फिल्म की शूटिंग ही नहीं की।
-
बाद में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने उन्हें फोन करके मनाया और वे कुछ शर्तों के साथ वापस आए थे। उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था और प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था। (All Photos: social Media)