-
Draupadi Murmu and Yashwant Sinha: 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022 ) होने जा रहे हैं। संयुक्त विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही नेता लंबे समय से राजनीति में हैं और विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। आज हम नजर डालते हैं दोनों उम्मीदवारों की एजुकेशन पर –
-
बिहार में पटना के कायस्थ परिवार में जन्में यशवंत सिन्हा की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने पटना कॉलेजिएट स्कूल से 1952 में पढ़ाई पूरी की।
-
इसके बाद उन्होंने 1958 में पॉलिटिकल साइंस में मास्टर की डिग्री ली थी। वह 1962 तक पटना यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के टीचर भी रहे। (यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा बने संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति)
-
यशवंत सिन्हा आईएएस अफसर रह चुके हैं। साथ ही वह तीन बार लोकसभा सांसद रहने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विदेश और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
-
वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की बात करें तो उनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था।
-
द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के रमा देवी वुमेन्स कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की है। उनकी स्कूलिंग भी ओडिशा में ही हुई है। (यह भी पढ़ें: धोए पैर और लिया आशीर्वाद, मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर यूं नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी)
-
वह ओडिशा की रायरंगपुर से विधायक रहने के साथ-साथ झारखंड की गर्वनर और ओडिशा की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर भी रह चुकी हैं। (All Photos: PTI/ANI)
