-
Bollywood Celebrities Crush: हर किसी का कोई न कोई क्रश होता है। आम व्यक्ति से लेकर सेलिब्रिटी तक, हर व्यक्ति किसी न किसी को पसंद करता है या किसी न किसी को डेट करना चाहता है। कई सेलिब्रिटीज अपने क्रश को लेकर बात कर चुके हैं। खासकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में कई सेलिब्रिटीज ने अपने क्रश के बारे में बताया है। चलिए नजर डालते हैं उन सितारों पर जो अपने क्रश के बारे में बता चुके हैं –
-
करण जौहर के कॉफी विद करण 7 में सारा अली खान ने बताया है कि उन्हें साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा पर क्रश है। उनका यह वीडियो काफी वायरल है। (Photo: Sara Ali Khan Instagram)
-
केएल राहुल ने भी कॉफी विद करण में आ चुके हैं। तब राहुल से उनके क्रश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मलाइका अरोड़ा का नाम लिया था। (Photo: KL Rahul Instagram)
-
जब आलिया भट्ट पहली बार कॉफी विद करण में आई थींं तब उन्होंने बताया था कि उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है और उनसे शादी करना चाहती हैं। उनका यह सपना अब सच हो चुका है। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की है। (Photo: Alia Bhatt Instagram) (यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं आलिया भट्ट और सोनम कपूर, 2022 में अब तक इन एक्ट्रेसेस के घर गूंज चुकी है किलकारी)
-
पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने गानों और एक्टिंग से पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ ने इस चैट शो में बताया था कि हॉलीवुड स्टार काइली जेनर उनका क्रश हैं। (Photo: Diljit Dosanjh Instagram)
-
सारा अली खान शो के पिछले सीजन में भी अपने क्रश के बारे में बता चुकी हैं। तब उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया था। इसके बाद दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। (Photo: Sara Ali Khan Instagram) (यह भी पढ़ें: जब केदारनाथ में -7 डिग्री टेंपरेचर में नीले पड़ गए थे सारा अली खान के होंठ, जाह्नवी कपूर ने खोले ट्रिप के राज)
-
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया ने बताया था कि उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले पार्ट के हीरो पर क्रश है लेकिन तारा ने खुलकर नाम नहीं लिया था। फिल्म के पहले पार्ट में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। (Photo: Tara Sutaria Instagram)
