-
धनुष और ऐश्वर्या का तलाक शादी के सालों बाद हुआ है। दोनों ने ट्वीट कर अलग होने की जानकारी दे चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए अब तलाक या ब्रेकअप की जानकारी देना सेलेब्स में आम बात हो चुकी है। तो चलिए जानें की किन सेलेब्स से अलग होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
-
धनुष और एश्वर्या की शादी साल 2004 में हुई थी। 18 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
-
ऐश्वर्या और धनुष ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, ‘ हमारा 18 साल का साथ रहा जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स बनकर साथ रहें। इस सफर में हमने काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं। प्लीज हमारे डिसिजन की रिस्पेक्ट करें और हमें प्राइवेसी दें।’
-
बता दें कि धनुष ने कम उम्र में शादी की थी। शादी के समय धनुष 21 साल के थे, वहीं ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। उनके दो बेटे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे।
-
आमिर अली और संजिदा शेख ने भी हाल ही में अलग होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।
-
आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की सूचना प्रेस कांफ्रेंस से पहले सोशल मीडिया पर दी थी।
-
सामंथा रूथ प्रभु-नागा चैतन्य के अलग होने की सूचना भी इंस्टा के जरिए ही मिली थी।
-
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअ जब हुआ तो इसकी सूचना सुष्मिता ने इंस्टा पर दी थी।
-
बिज़नसमैन निखिल जैन से अलग होने की सूचना नुसरत जहां ने भी सोशल मीडिया पर ही दी थी। Photos: Social Media
