-
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देव आनंद (Dev Anand) अपनी रोमांटिक इमेज के लिए जाने जाते थे। फिल्मों ही नहीं असल जिंदगी में भी वह बेहद रोमांटिक हुआ करते थे, लेकिन बचपन में उनकी एक कमी के कारण उनके पिता ने उनका कभी गर्ल्स स्कूल में एडमिशन कराया था। कई साल तक देव गर्ल्स स्कूल में ही पढ़ते रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, खुद देव आनंद ने बताई थी।
-
देव आनंद का असली नाम धर्मदेव आनंद था। पाकिस्तान के नारोवाल जिले में जन्मे देव एक्टर के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे।
-
देव आनंद के पिता अपने जमाने में अंग्रेजी से स्नातक थे और वह बच्चों को भी पढ़ाई –लिखाई से ही जोड़ना चाहते थे, लेकिन देव ही नहीं उनके भाई चेतन आनंद भी फिल्मों की ओर रुख कर गए थे।
-
पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित देव आनंद को कभी कोर्ट ने काला कोट और जैकेट पहनने से मना कर दिया था।
-
अपने जमाने के बेहद स्टाइलिश माने जाने वाले देव काले कोट में बेहद हैंडसम नजर आते थे और इससे लड़कियां बेकाबू होने लगती थीं।
-
लड़कियों के अजब-गजब कारनामे के कारण जनहित याचिका के तहत कोर्ट ने देव आनंद से अपील की थी कि वे काला सूट, जैकैट या शर्ट न पहनें।
-
रोमांटिक छवि वाले देव कभी बचपन में इतने शर्मिले थे कि लड़कियों को सामने देख कर वह घबरा जाते थे।
-
देव के पिता उनकी इस कमी से बहुत परेशान हो गए थे उन्हें एक आइडिया आया और उन्होंने लड़कियों के प्रति देव की घबराहट दूर करने का एक तरीका ढूंढ लिया।
-
देव के पिता ने उनका एडमिशन गर्ल्स स्कूल में करा दिया। देव कई साल तक गर्ल्स स्कूल में पढ़े और धीरे-धीरे उनकी झिझक और संकोच दूर हो गई थी।
-
बता दें कि बाद में देव इतने रोमांटिक हो गए थे कि उनके पिता उनकी इस आदत से ही तब परेशान रहने लगे थे।
-
देव आनंद का सुरैया और जीनत अमान से भी अफेयर रह चुका था, हालांकि किसी से भी उनकी मोहब्बत मुक्कमल नहीं हो सकी थी।