-
बॉलीवुड में शादियों पर स्टार अपने कपड़ों पर जितना खर्च करते हैं, उतना आम लोगों की शादी का पूरा खर्चा होता है। यहां आपको आज उन सेलेब्रिटीज की शादी के जोड़े का खर्च बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। अब तक का सबसे महंगा जोड़ा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी शादी में पहना था। इस लिस्ट में दीपिका के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan),शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) जैसी कई और एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। तो चलिए आपको बताएं कि अपनी शादी में किस बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actresses) ने कितने रुपये का लहंगा या साड़ी पहनी थी।
-
जेनेलिया डिसूज़ा और रितेश देशमुख ने जब महाराष्ट्रीयन विधि से शादी की थी तब जेनेलिया ने नीता लुल्ला की डिजाइन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की कीमत करीब उस वक्त मीडिया में 17 लाख रुपए बताई गई थी।
-
अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से जब शादी की थी तो उनके लहंग की कीमत जितनी मीडिया रिपोर्ट्स में आई थी उतनी कीमत एक आम भारतीय लड़की की शादी में भी खर्च नहीं होता। अनुष्का के लहंगे की लगभग 95 लाख रूपए बताई गई थी और ये लहंगा भी सब्यासाची ने ही डिजाइन किया था।
-
मिस यूनिवर्स एश्वर्या राय और बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी भी मीडिया के लिए कौतुहल थी। उन दिनों मीडिया में खबरें थीं कि एश्वर्या ने अपनी शादी में नीता लुल्ला के डिज़ाइन किए जिस गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी को पहना था उसकी कीमत करीब 75 लाख रुपए थी। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/virat-kohli-mate-hardik-pandya-to-amitabh-bachchan-actress-ex-vivian-richards-these-cricketers-wife-become-pregnant-without-marriage/1721745/"> हार्दिक पांड्या से क्रिस गेल तक, बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई थीं इन मशहूर क्रिकेटर्स की पत्नियां</a> )
-
करीना कपूर ने जब सैफ अली खान से शादी की थी तब उन्होंने दो लहंगे पहने थे। एक उन्होंने अपनी सास यानी शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा पहना था। वहीं दूसरा लहंगा मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया पहना था। मैरून और बरगंडी कलर के इस शादी के लहंगे की कीमत करीब मीडिया में 50 लाख रुपए बताई थी।
-
शिल्पा शेट्टी और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी की साड़ी भी कम कीमती नहीं थी। शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई थी। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/amitabh-bachchan-friend-mulayam-singh-yadav-akhilesh-yadav-dimple-yadav-to-hema-malini-dharmendra-these-politicians-did-love-intercaste-love-marriages-amid-family-objection/1721759/"> किसी को तलाकशुदा तो किसी को जाति-धर्म से बाहर हुआ प्यार, इन 5 नेताओं को शादी के लिए करना पड़ा था संघर्ष</a> )
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हुई थी और इस शादी में दीपिका ने जब सिंधि रीति रिवाज से शादी की थी तब लहंगा पहना था। दीपिका का सब्यासाची ने डिजाइन किया था। रेड कलर के इस लहंगे की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 97 लाख रूपए बताई गई थी। बता दें कि अब तक की वेडिंग में दीपिका ने सबसे महंगा लहंगा शादी में कैरी किया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/deepika-padukone-priyanka-chopra-hema-malini-genelia-dsouza-and-these-stars-remarried-to-her-husband/1722422/"> दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, इन स्टार्स ने भी की थी अपने पति से दोबारा शादी</a> )

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपनी शादी में 7 लाख रुपए का लहंगा पहना था।(All Photos: Social Media)