-
Debina Banerjee: देबीना बनर्जी टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं। सिया के राम सीरियल से उन्हें खूब शोहरत मिली। इस सीरियल में उनके कोएक्टर रहे गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) ही उनके रियल लाइफ पार्टनर भी हैं। देबीना इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि दूसरी प्रेग्नेंसी का सुन वह तनाव में आ गई थीं।
-
देबीना पहली बार शादी के पांच साल बाद मां बनी थीं। इन पांच सालों में उन्होंने कई बार बेबी कंसीव करने की कोशिश की लेकिन वह हर बार नाकामयाब रहीं।
-
पहली प्रेग्नेंसी के लिए उन्होंने 2 IVFs और तीन IUIs ट्रीटमेंट्स फॉलो किए थे, हालांकि वो फेल रहे थे। मगर फिर देबीना ने नेचुरली कंसीव किया। इतना ही नहीं पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद ही वह दोबारा से प्रेग्नेंट हो गईं।
-
दूसरी प्रेग्नेंसी का जब उन्हें पता चला तो वह शॉक्ड भी हुईं और खुश भी। लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें तनाव हुआ। दरअसल दूसरी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में उन्हें काफी ब्लीडिंग हो रही थी।
-
देबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जितनी बार भी प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग को लेकर रिसर्च किया उन्हें हर बार मिसकैरेज की संभावना का पता चला। उनका तनाव बढ़ता जा रहा था। -
हालांकि समय बीता और देबीना की प्रेग्नेंसी कन्फर्म हुई। जांच में डॉक्टरों ने सबकुछ नॉर्मल बताया। अब देबीना अपने दूसरे बच्चे के इंतजार में हैं।
-
Photos: Gurmeet Chaudhary/ Debina Banerjee Instagram
