-

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती है। चॉकलेट कई प्रकार की होती है, कुछ लोगों को मिल्क चॉकलेट पसंद होती है तो कुछ को डार्क चॉकलेट। डार्क चॉकलेट न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कई बीमारियों से राहत दिलाते हैं। चलिए जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने के क्या फायदे हैं।
-
चॉकलेट में मौजूद कैफीन तनाव को कम करने में कारगर है। यहां तक कि डिप्रेशन को कंट्रोल करने में डार्क चॉकलेट को काफी अच्छा माना जाता है।
-
डॉर्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नाम का एक रासायनिक पदार्थ पाया जाता है जो सर्दी-जुकाम को कम करने में फायदेमंद होता है।
-
डार्क चॉकलेट कोको बीन्स यानी कोको से बनाई जाती है। यह शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है।
-
यह चॉकलेट बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये ब्लडप्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।
-
चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
-
डॉर्क चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइट कैंस से बचाने में भी मददगार होता है। ये कैंसर की सेल को बढ़ने से रोकता है।
-
डॉर्क चॉकलेट में मौजूद डायट्री फ्लेवनॉल्स स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है जिससे स्किन अच्छी होती है।
(Photos Source: Freepik)
(यह भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए खा सकते हैं बादाम, इन 7 बीमारियों को कम करने में भी है कारगर)