• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. boost your health with jaggery from detox to stronger bones

दिवाली की मिठाइयों ने बिगाड़ा डाइजेशन? इस मीठी चीज का कर लें सेवन, शरीर से टॉक्सिंस भी निकल जाएंगे बाहर

Health Benefits of Jaggery: गुड़ का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। यह शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करता है, पाचन को बेहतर बनाता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और हड्डियों को ताकत देता है।

By: Archana Keshri
Updated: November 1, 2024 10:06 IST
हमें फॉलो करें
  • healthy-jaggery-still-life-assortment
    1/8

    गुड़ का सेवन भारतीय घरों में सदियों से किया जा रहा है। यह न केवल एक स्वादिष्ट नेचुरल स्वीटनर है, बल्कि सेहत के लिए भी अनेक लाभ प्रदान करता है। चीनी के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होने वाले गुड़ में पोषक तत्वों का भंडार होता है, जैसे कि विटामिन बी6, पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, और कॉपर, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ को प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर माना जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी प्रभावी है। (Photo Source: Freepik)

  • 2/8

    टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक
    डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। इसका सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। शरीर से टॉक्सिन्स निकलने से न केवल इम्यूनिटी में सुधार होता है, बल्कि त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं। (Photo Source: Freepik)

  • 3/8

    पाचन में सुधार करता है
    सुबह के समय गुड़ का सेवन करना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। गुड़ खाने से भोजन अच्छे से पचता है और शरीर को अधिक एनर्जी मिलती है। यह गैस्ट्रिक एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना पचने में आसानी होती है। (Photo Source: Freepik)

  • 4/8

    इम्यूनिटी को बढ़ाता है
    गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स जैसे जिंक और सेलेनियम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है, जिससे सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन इम्यूनिटी को बनाए रखने में विशेष रूप से सहायक होता है। (Photo Source: Freepik)

  • 5/8

    हड्डियों को मजबूत बनाता है
    गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होते हैं। इसे रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली हड्डियों की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। खासकर जो लोग दूध या अन्य कैल्शियम से भरपूर चीजें नहीं खा पाते, उनके लिए गुड़ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। (Photo Source: Freepik)

  • 6/8

    शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है
    गुड़ का सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। गुड़ में नेचुरल शुगर होती है जो धीरे-धीरे घुलकर लंबे समय तक शरीर को एनर्जी प्रदान करती है। इसके अलावा, गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में अचानक बदलाव नहीं होता और यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी सुरक्षित होता है। (Photo Source: Freepik)

  • 7/8

    ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
    गुड़ में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। पोटैशियम से शरीर में सोडियम का संतुलन बना रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर में स्थिरता आती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। (Photo Source: Freepik)

  • 8/8

    स्किन को बनाता है चमकदार
    गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। गुड़ खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे स्किन का रंग निखरता है और स्किन से संबंधित समस्याएं भी कम होती हैं। (Photo Source: Freepik)

TOPICS
jaggery
अपडेट
12 महीने बाद व्यापार के दाता बुध करेंगे मित्र राशि मकर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
IND vs SA 4th T20I Live Streaming: भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20, ऐसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
डायबिटीज में Blood Sugar हाई होने से बढ़ सकता है kidney फेल होने का खतरा, किडनी खराब होने से पहले दिखते हैं ये 5 वॉर्निंग साइन, न करें नजरअंदाज
आंवला जूस का स्वाद पसंद नहीं? स्वाद बढ़ाकर इसे पीने के 5 आसान तरीके
H-1B वीजा संकट: अपॉइंटमेंट हुए कैंसिल, सैकड़ों NRI भारत में फंसे; जानें अब क्या बचे है विकल्प?
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लाइमलाइट से दूर क्या कर रहे हैं अक्षय खन्ना? घर से वास्तु शांति की तस्वीरें आईं सामने
प्रदूषण के चलते दफ्तरों में 50% WFH, मजदूरों को मिलेंगे 10000 रुपये; दिल्ली सरकार ने की बड़ी घोषणा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
VIDEO: बेंगलुरु में तड़पते पति की मदद के लिए गुहार लगाती रही महिला, नहीं की लोगों ने मदद; फिर भी परिवार ने किया ये नेक काम
Cancer Yearly Tarot 2026: कैसा रहेगा कर्क राशि का नया साल? जानें करियर, वित्त और रिश्तों का भविष्यफल
IPL 2026 Auction: महादेव के भक्त, गौतम गंभीर संग कर चुके ओपन; कौन हैं KKR के सार्थक रंजन?
Moto G Power 2026 Launch: मोटोरोला ने लॉन्च किया 5200mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला किफायती स्मार्टफोन
फोटो गैलरी
9 Photos
जवानों जैसी फिट बॉडी के लिए रोज कितना किलोमीटर दौड़ना चाहिए, कितनी देर में करें पूरा?
24 minutes agoDecember 17, 2025
11 Photos
उड़ता हुआ टैंक है अपाचे हेलीकॉप्टर, जानें खासियत और कौन-कौन से देश कर रहे हैं इस्तेमाल
2 hours agoDecember 17, 2025
10 Photos
ऐसे लोगों की बुद्धि का नाश होता है, भक्ति के मार्ग पर चलकर सफलता के लिए याद रखें गीता के ये 10 श्लोक
3 hours agoDecember 17, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US