-
सनी देओल और बॉबी देओल के लिए उनकी मां किनती खास हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस उम्र में भी सनी देओल अपनी मां के साथ छुट्टियां मनाने और मस्ती करने से नहीं चूकते। धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से शादी करने के बाद प्रकाश कौर की दुनिया अपने बच्चों के बीच में सिमट गई, लेकिन शायद ही लोगों को ये पता होगा कि प्रकाश कौर की इस छोटी सी दुनिया बहुत से लोग हैं, जिनके बीच रहना उन्हें बेहद पसंद है। तो चलिए जानें कि कौन-कौन उनकी दुनिया में खास जगह रखता है।
-
प्रकाश कौर की दुनिया का पहले अजीज शख्स धर्मेंद्र हैं। प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धर्मेंद्र ही वह पहले शख्स हैं, जिनसे उन्होंने पहली और आखिरी बार प्यार किया है।
-
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल प्रकाश कौर की धड़कन हैं। सनी भी अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं।
-
प्रकाश कौर अपने बच्चों के साथ ही मुंबई स्थित जुहू बंगले में रहती हैं। जहां भी उनके बेटे जाते हैं अपनी मां को जरूर साथ ले जाते हैं।
-
धर्मेंद अक्सर लोनावला वाले फार्महाउस में ही रहते हैं। पूरा परिवार कम से कम वीकेंड पर साथ समय बिताता है।
-
धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से 1954 में शादी की थी। तब प्रकाश कौर की उम्र थी 19 साल और यह एक अरेंज मैरिज की थी। धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे थे और प्रकाश घर संभालती थीं।
-
प्रकाश कौर दनिया में उनकी दो बेटियां भी बहुत खास हैं। विजेता और अजीता प्रकाश कौर की बेटियां हैं।
-
अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई है जो की ‘1000 Decorative Design From India’ नाम की बुक के लेखक रह चुके हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है। उनकी दो बेटिया हैं। निकिता मीना चौधरी और प्रियंका चौधरी।
-
धर्मेंद्र की बड़ी बेटी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक प्राथमिक विद्यालय में साइकोलॉजी की टीचर हैं। अजीता का निक नेम डॉली है।
-
अजीता और विजेता, प्रकाश कौर के साथ समय बीताना बहुत पसंद करती हैं।
-
विजेता और अजीता की बेटियां उनके पति प्रकाश कौर की दुनिया का बड़ा हिस्सा हैं।
-
Photos: Social Media
