-
सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) सीजन-15 का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। बिग बॉस की तैयारियां भी जोरो पर हैं, लेकिन इस बार बिग बॉस शो में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं शो की टाइमिंग को लेकर भी कुछ नई बाते सामने आई हैं। तो चलिए जानें, क्या कुछ नए सीजन में हो सकता है।
-
इस बार बिग बॉस को कुछ अलग तरीके से पेश करने की तैयारी हो रही है। सलमान खान के इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म पर भी लाने का प्लान है।
-
ओटीटी की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला किया है कि शो का पहला भाग ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर रिलीज किया जाएगा।
-
ओटीटी पर जब बिग बॉस रिलीज होगा तब उसमें शुरुआत में 12 कंटेस्टेंट नजर आएंगे। जब ये शो टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा तब शो में से 8 कंटेस्टेंट को एविक्ट किया जाएगा और सिर्फ 4 कंटेस्टेंट को टीवी के शो में एंट्री मिलेगी।
-
हर एविक्शन के बाद इस शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी होगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
-
वहीं यह यही भी खबर आ रही है कि इस बार का शो पूरे छह महीने चलेगा। इस बार शो को और ग्रैंड बनाने के लिए 'बिग बॉस 15' में एक से ज्यादा कपल नजर आ सकते हैं। (All Photos: Social Media)
