-
Bhumi Pednekar Photos: भूमि पेडनेकर उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं। भूमि पेडनेकर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भूमि ने सिल्वर सिल्वर लहंगे में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
-
इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
-
भूमि के लहंगे को शीशे से सजाया गया है। लहंगे के साथ भूमि ने मैचिंग का दुपट्टा कैरी किया है।
-
भूमि पेडनेकर ने सिंपल ब्लाउज के साथ चोकर नेकपीस पहना है।
-
खुले बाल भूमि के इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
-
फैंस ने भूमि पेडनेकर की इन तस्वीरों पर दिल खोलकर कॉम्प्लिमेंट्स दिये हैं।
-
बता दें कि भूमि पेडनेकर की छह फिल्में आने वाली हैं। भूमि अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
-
हाल ही में उनकी फिल्म बधाई दो रिलीज हुई थी। फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म में भूमि ने एक समलैंगिक महिला का रोल प्ले किया है। (All Photos: Bhumi Pednekar Instagram)
