-  

सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव की उपासना में बेलपत्र होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
 -  
बता दें, बेल पत्र कैल्शियम और फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेलपत्र स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है।
 -  
पेट
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। -  
इम्यूनिटी
बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। रोजाना इसका सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। -  
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र का सेवन कर सकते हैं। बेल पत्र में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व डायबिटिक पेशेंट्स के लिए आवश्यक है। खाली पेट बेल पत्र खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। -  
हार्ट
बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सभी बीमारियों से बचाते हैं। बेलपत्र खाने से हार्ट मजबूत बनता है। साथ ही साथ हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम को भी कम करता है। -  
बॉडी को दे ठंडक
रोज सुबह बेलपत्र खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है और ऐसे में अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे तो इसे पूरे दिन आपका शरीर ठंडा बना रहेगा। गर्मियों में बेलपत्र का सेवन अधिक फायदेमंद होता है। -  
मुंह के छाले
मुंह में छाले होने पर भी रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बेल पत्र को चबाकर खा सकते हैं।
(Photos Source: Freepik)
(यह भी पढ़ें: महिलाओं में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए परफेक्ट है ये 8 फूड)