-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika arora) के अफेयर की खबरे हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सलमान खान (Salman Khan) के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि सलमान खान की पूर्व भाभी मलाइका से पहले अर्जुन उनकी छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) को डेट कर चुके हैं? अर्जुन और अर्पिता का रिश्ता काफी सीरियस था, लेकिन दो साल में ही ये खत्म भी हो गया था। अर्जुन कपूर ने अर्पिता संग अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में क्या बताया था आइए जानें।
-
अर्जुन का कहना था कि वह घर में खुद में खोए रहते थे। टीवी देखते थे और बस खाते रहते थे। यही कारण था कि उनका वेट काफी बढ़ गया था। (All Photos : social Media)
-
अर्जुन कपूर और अर्पिता का रिलेशनशिप दो साल तक चला था। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि अर्पिता उनका पहला प्यार थीं और वह उनके साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे।(<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/not-only-salman-khan-ajay-devgan-krk-has-also-fought-these-celebs/1732181/ ">अजय देवगन-सलमान खान ही नहीं इन सेलेब्स से भी भिड़ चुके हैं KRK </a> )
-
साल 2014 में अर्जुन ने अपने इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि जब अर्पिता को उन्होंने डेट किया तब उनकी उम्र केवल 18 साल थी।
-
अर्जुन ने बताया था कि बच्चे उनसे आकर पूछते थे कि, नई मां पाकर कैसा लगा? सौतेली मां कैसी है? अर्जुन ने बताया कि इन सवालों का उनके ऊपर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था और वह स्कूल जाना ही छोड़ दिए थे।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/entertainment-gallery/bollywood-famous-celebrities-their-relationship-with-step-mothers/519947/">श्रीदेवी को पसंद नहीं करते अर्जुन कपूर, जानें सौतेली मां से कैसे हैं बाकी बॉलीवुड सितारों के रिश्ते </a> )
-
अर्जुन कपूर ने अर्पिता के साथ ब्रेकअप के बारे में कहा था कि उनका वेट उस वक्त करीब 140 किलो था। वह निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में उन्हें असिस्ट कर रहे थे। तभी उनकी गर्लफ्रेंड अर्पिता ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
-
अर्जुन ने अनूपम खेर के टॉक शो में बताया था कि जब वह अपने पिता की दूसरी शादी के बाद स्कूल जाते थे तो बच्चे उन्हें चिढ़ाते थे।
-
मलाइका अरोड़ा, अरबाज से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं और दोनों का रिलेशन लंबे समय से कायम है। (All Photos: Social Media)
