-
गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की जरूरत बढ़ जाती है। चिलचिलाती धूप, पसीना और हीटवेव से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप हेल्दी और सस्ते विकल्प की तलाश में हैं, तो सत्तू आपके लिए बेस्ट है। (Photo Source: Freepik)
-
चने से तैयार किया गया सत्तू देसी प्रोटीन शेक कहलाता है और इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह ना केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन को सुधारता है, लू से बचाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत देता है। (Photo Source: Freepik)
-
सत्तू का एक ही स्वाद बार-बार पीकर बोर हो गए हैं? तो अब समय है कुछ नए और टेस्टी ट्विस्ट देने का। यहां जानिए सत्तू से बनने वाली 7 आसान और हेल्दी रेसिपीज, जिन्हें आप गर्मियों में ट्राई कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
सत्तू का नमकीन शरबत
यह सबसे पॉपुलर और क्लासिक रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आपको 1 गिलास ठंडा पानी, 2 चम्मच सत्तू, 1 चुटकी काला नमक, आधा नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते और बर्फ के टुकड़े (ऑप्शनल) की आवश्यकता होगी। अब सत्तू को पानी में अच्छी तरह घोलें। अब इसमें सभी मसाले और नींबू डालकर मिला लें। बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा पिएं। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू लस्सी
जब दही और सत्तू एक साथ मिलते हैं, तो यह शरीर को दोहरी ठंडक देता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी, 1 चम्मच सत्तू, 1 चम्मच दही, स्वादानुसार चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ और कटे हुए मेवे (ऑप्शनल) की आवश्यकता होगी। अब सभी सामग्री को मिलाकर मिक्सी में ब्लेंड करें और स्मूद होने पर सर्व करें। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू कूलर (तरबूज के साथ)
सत्तू और तरबूज का यह कूलर आपके समर डाइट का सुपरहिट हिस्सा बन सकता है। इसे बनाने के लिए आपको तरबूज के टुकड़े, 1-2 चम्मच सत्तू, शहद या चीनी, नींबू का रस और बर्फ के टुकड़े की आवश्यकता होगी। अब सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें और फ्रेश सत्तू कूलर तैयार है। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू नारियल शेक
जब सत्तू और नारियल पानी एक साथ मिलते हैं, तो यह बन जाता है परफेक्ट हाइड्रेटिंग ड्रिंक। इसे बनाने के लिए आपको 1 गिलास नारियल पानी, 2 चम्मच सत्तू, थोड़ी सी चीनी, बर्फ, कसा हुआ नारियल और मेवे की आवश्यकता होगी। अब सत्तू और नारियल पानी को मिक्स करें, फिर ऊपर से नारियल और मेवा डालें। तुरंत सर्व करें। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू का मीठा शरबत
मीठा पसंद करने वालों के लिए यह रेसिपी परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी, 2 चम्मच सत्तू, चीनी या शहद, बर्फ और बादाम-काजू के टुकड़े की आवश्यकता होगी। अब सत्तू को पानी में घोलें, फिर मीठा और ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू-आम पना ड्रिंक
आम पना और सत्तू की ये जोड़ी हीटवेव से बचाने में मददगार है। इसे बनाने के लिए आपको 2 टेबलस्पून सत्तू, 3 टेबलस्पून आम पना, काला नमक, भुना जीरा और ठंडे पानी की आवश्यकता होगी। सत्तू और आम पना को मिक्स करें, ऊपर से मसाले डालें और ठंडा पानी मिलाकर पिएं। (Photo Source: Freepik) -
सत्तू-छाछ ड्रिंक
पेट के लिए सबसे फायदेमंद ड्रिंक। इसे बनाने के लिए आपको 2 टेबलस्पून सत्तू, 1 गिलास छाछ, भुना जीरा, हरा धनिया और नमक की आवश्यकता होगी। अब सत्तू को छाछ में मिलाकर ऊपर से मसाले और हरा धनिया डालें। ठंडा-ठंडा सेवन करें। (Photo Source: Freepik)
(यह भी पढ़ें: मशरूम से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिनर, वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है ये 7 रेसिपीज)
