-
टीवी के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने शो की डिमांड के अनुसार कई बार महिलाओं का भी रूप लिया है। जब टीवी के ये हैंडसम स्टार (TV Stars) फीमेल कैरेक्टर में आए तो दर्शकों का पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। टीवी के हैंडसम हंक शहीर शेख (Shaheer Sheikh) की बात करें तो उन्होंने ‘महाभारत’ में एक महिला का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
-
गौरव गेरा को कई बार महिलाओं का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है।
-
राम कपूर फिल्म ‘हमशकल्स’ में महिला के रोल में नजर आए थे।
-
टीवी के नंबर वन शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना भी फीमेल कैरेक्टर कर चुके हैं।
-
टीवी एक्टर मोहित सहगल ने भी एक बार फीमेल कैरेक्टर किया था। इस कैरेक्टर में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था।
-
टीवी एक्टर राजेश खेड़ा ने शो उतरन में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था।
-
ये टीवी एक्टर्स जब महिलाओं के किरदार में नजर आए तो किसी को काफी पसंद किया गया तो कोई दर्शकों को पसंद नहीं आया। (All Photos: Social Media)