-

इस साल बहुत से सेलिब्रिटीज के घर शहनाई बजी है। हाल ही में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव समेत कैटरीना कैफ और अंकिता लोखंडे तक की शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हनें जब अपने ससुराल पहुंची तो देखिए उनका गृह प्रवेश किस अंदाज में हुआ था।
-
शो गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को शादी की थी। शादी के बाद ऐश्वर्या का ससुराल में ग्रैंड गृह प्रवेश कराया गया था।
-
राहुल वैद्य की दुल्हानिया दिशा परमार ने 16 जुलाई को शादी की थी। शादी के बाद ससुराल पहुंची दिशा का फूलों से स्वागत किया गया था और एक विशेष पूजा भी रखी गई थी।
-
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर को रेचल संग शादी की थी। शादी के बाद पटना पहुंची रेचल का स्वागत उनकी सास राबड़ी देवी ने आरती उतारने के बाद दही-चीनी खिलाकर किया था।
-
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को शादी की थी। शादी के बाद नीली साड़ी में सिर पर पल्लू लिए अंकिता ससुराल पहुंची थीं। अंकिता का विधि-विधान से गृहप्रवेश कराया गया था।
-
सुंगधा मिश्रा ने 26 अप्रैल को संकेत भोसले संग शादी की थी। शादी के बाद ससुराल में सुगंधा का विधिवत गृहप्रवेश कराया गया था। अंकिता ने पहली बार ससुराल में पंजीरी बनाई थी।
-
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने गोवा में दोबारा 15 नवंबर को शादी की थी। उनकी शादी पहले 2020 में हुई थी, लेकिन विधिवत शादी इस साल की और तब उनके साथ उनका बेटा भी था। पूजा ने अपने ससुराल में अपने एक साल के बेटे के साथ गृहप्रवेश किया था। Photos: Social Media