-
अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) ने कई फिल्मों में एक बतौर हीरो-हिरोइन काम किया था। अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने श्रीदेवी से शादी की थी और इस लिहाज से श्रीदेवी अनिल की भाभी थीं। ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि अनिल कपूर श्रीदेवी के भाभी बनने के बाद पैर छुआ करते थे। पैर छुने की वजह जब एक बार अनिल ने एक समारोह में बताई तो वहां मौजूद उनके भाई इमोशनल हो गए थे। आइए बताएं कि आखिर ऐसा अनिल ने क्या कहा था।
-
श्रीदेवी और अनिल कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया के अलावा कई फिल्मों में ऑनस्क्रीन प्रेमी-प्रमिका की तरह नजर आ चुके हैं, लेकिन को-स्टार्स असल जिंदगी में देवर-भाभी थे।
-
श्रीदेवी के अनिल कपूर देवर जरूर थे, लेकिन वे उन्हें हमेशा अपना छोटा भाई ही मानती थीं और अनिल भी उनका बहुत सम्मान करते थे।
-
श्रीदेवी के निधन के बाद अनिल कपूर ने IIFA अवार्ड नाइट के मंच पर उनसे जुड़ी कुछ बातें लोगों से साझा की थीं।
-
यहां अनिल ने बताया था कि वह श्रीदेवी को भाभी ही नहीं एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में भी बहुत सम्मान करते थे।
-
श्रीदेवी के निधन के बाद अनिल बोनी को उनका लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने आए थे।
-
अनिल ने इस दौरान कहा था कि वह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे तो उनके पैर छूते थे। पैर छूते ही श्रीदेवी हंसते हुए बोला करती थी कि, अनिल जी क्या कर रहे हैं? मेरे पांव क्यों पड़ रहे हैं?
-
अनिल ने बताया था कि वह हर बार उनसे यही कहते थे कि पैर छूकर वह हर बार श्रीदेवी का थोड़ा टैलेंट अपने अंदर ले लेते हैं।
-
अनिल कपूर की ये बात सुनते ही बोनी कपूर के इमोशनल हो गए और उनके आंसू निकल पड़े थे।
-
इस दौरान बोनी कपूर के साथ बैठे बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने उन्हें संभाला था।
-
बता दें, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं अर्जुन कपूर। कहा जाता है कि श्रीदेवी से बोनी के शादी करने के बाद उनकी पहली पत्नी के बच्चे उनसे काफी दूर हो गए थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और उनकी बहन आगे आए और परिवार को संभाला था। (All Photos: Social Media)
