-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग के बल पर लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। अपनी मेहनत के बल पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की गर्लफ्रेंडने अकूत संपत्ति भी जमा कर ली है। आलिया का देश ही नहीं विदेशों में भी करोड़ों की संपत्ति है। एक रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की बहन की कुल संपत्ति करीब 74 करोड़ रुपये है। आलिया के पास दो आलिशान बंगले और शानदार वैनेटी वैन के साथ कई कार भी है। आलिया कार कलेक्शन की शौकीन हैं। तो चलिए आलिया के आलीशान बंगले और गाड़ियों के बारे में जाने और उसकी तस्वीरें भी देखें।
-
आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और अपनी मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालिकिन बन चुकी हैं।
-
हाईवे, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, राजी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, 2 स्टेट्स, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के बाद आलिया के फैंस ही नहीं बढ़े बल्कि उनकी संपत्ति में भी खूब इजाफा हुआ है।
-
अपनी कमाई से आलिया ने मुंबई के बांद्रा में आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा के वास्तु पाली हिल कॉम्प्लेक्स में आलिया का 2,460 स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट है और इसी बिल्डिंग में उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर का अपार्टमेंट भी है।
-
रणबीर का अपार्टमेंट 7वें फ्लोर पर जबकि आलिया का अपार्टमेंट 5वें फ्लोर पर रहती हैं। जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये है। आलिया के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग गौरी खान ने की है।
-
अलिया के पास अपना आलीशान वैनिटी वैन है।इस वैन का डिजाइन भी गौरी खान ने ही डिजाइन किया था। वैनेटी वैन की कीमत भी करोड़ों में है।
-
आलिया के पास कई महंगी कारे हैं। आलिया के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपये है। इसके अलावा आलिया के पास 70 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू5 है और 60 लाख की कीमत वाली ऑडी ए6 है।
-
आलिया भट्ट का एक आलीशान अपार्टमेंट लंदन में भी है। जिसे उन्होंने साल 2018 में खरीदा था।
-
लंदन स्थित अपार्टमेंट कॉवंट गार्डन में है और इस प्रॉपर्टी की कीमत 10.4 करोड़ से लेकर 31 करोड़ रुपये के बीच है।
-
आलिया के पास बैग्स का भी बड़ा कलेक्शन है जिसकी कीमत करीब 5-6 लाख रुपये है। आलिया के पास सबसे महंगा बैग 2 लाख रुपये तक है।
-
एनबीटी के मुताबिक अलिया की नेट वर्थ करीब 44 से 72 करोड़ के बीच है।
-
रिपोर्ट की मानें तो आलिया हर मूवी के लिए 4 से 5 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं जबकि एक इंडॉर्समेंट के लिए 1 करोड़ लेती हैं। (All Photos: Social Media)
