-

Akanksha Puri Wins Mika Di Vohti: सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के लाइफ पार्टनर की तलाश के लिए शुरू हुआ शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) अब खत्म हो गया है। शो में एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) मीका का दिल जीतने में सफल रही हैं। वह मीका की करीब 12 साल पुरानी दोस्त भी हैं। हालांकि पहले आकांक्षा किसी और एक्टर को डेट कर रहीं थीं लेकिन फिर काफी कहासुनी के बाद दोनों का ब्रेकअप (Akanksha Puri Breakup) हो गया था। (Photo: Akanksha Puri Instagram)
-
दरअसल आकांक्षा टीवी एक्टर पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था।
-
लेकिन इनका रिलेशनशिप तब और चर्चा में आ गया जब पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया। (Photo: Akanksha Puri Instagram)
-
शो के अंतिम पड़ाव पर और शो से बाहर आने के बाद पारस ने आकांक्षा को लेकर कई बातें कही थीं और यह भी कहा था कि वह आकांक्षा से ब्रेकअप कर लेंगे। शो में पारस का नाम मॉडल माहिरा शर्मा से जुड़ने लगा था। (यह भी पढ़ें: काम की वजह से रिश्तेदारों ने सपना चौधरी के परिवार को अपने घर आने से कर दिया था मना, यूं छलका हरियाणवी सिंगर का दर्द)
-
पारस का कहना था कि आकांक्षा ने मीडिया में कई ऐसी बातें कही हैं जो कि बाहर नहीं आनी चाहिए थीं। (Photo: Akanksha Puri Instagram)
-
इस पर आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने पारस से उसी दिन अलग होने का फैसला कर लिया था जब उन्होंने बिग बॉस में मेरा अपमान किया था। (Photo: Akanksha Puri Instagram)
-
आकांक्षा ने कहा था कि मेरे लिए इज्जत बेहद मायने रखती है और मैं इज्जत के साथ ही आगे बढ़ना चाहती हूं। (Photo: Akanksha Puri Instagram) (यह भी पढ़ें: ललित मोदी में मिला सुष्मिता सेन को नया प्यार, इन सेलेब्स को भी ब्रेकअप या डिवोर्स के कुछ दिन बाद ही मिला नया साथी)
-
आकांक्षा ने कहा था कि उनके लिए यह कदम उठाना काफी मुश्किल था लेकिन पारस से ब्रेकअप का उन्हें कोई अफसोस भी नहीं है। (Photo: Akanksha Puri Instagram)