-
एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का नेचर एक-दूसरे से काफी अलग है। काजोल जहां चुलबुली और बेबाक हैं, वहीं अजय गंभीर और शांत प्रकृति वाले व्यक्ति हैं। इन दो सितारों ने लंबे अफेयर के बाद शादी कर यह साबित कर दिया कि नेचर से ज्यादा साफ दिल मायने रखता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अजय देवगन को काजोल से मिलना पसंद नहीं था। काजोल से पहली मुलाकात के बाद अजय उनसे दोबारा कभी नहीं मिलना चाहते थे। अजय ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि क्यों काजोल उन्हें पसंद नहीं आई थीं। चलिए आपको भी ये वजह बताते हैं।
-
अजय और काजोल की शादी को 22 साल हो चुके हैं और आज भी काजोल, अजय को उनकी पहली मुलाकात की बात पर जरूर छेड़ती हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर काजोल ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि, “और आप सर, आप बहुत अट्रैक्टिव हैं, इसलिए मैं आपको देखूंगी”।
-
असल में अजय को काजोल इसलिए छेड़ती हैं, क्योंकि अजय ने काजोल से पहली मुलाकात के बाद न मिलने की इच्छा एक इंटरव्यू में बताई थी।
-
अजय देवगन काजोल से पहली मुलाकात के बाद उनसे मिलने में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। अजय ने ‘पायनियर’ को दिए गए एक इंटरव्यू में इसका एक बड़ा कारण बताया था।
-
अजय ने बताया था कि, वह काजोल से 'हलचल' की शूटिंग के दौरान मिले थे। लेकिन सही मायने में इसके बाद वह काजोल से कभी मिलना नहीं चाहते थे।
-
अजय ने बताया था कि काजोल से कोई पहली बार मिलेगा तो काजोल उसे लाउड, अभिमानी और बहुत बातचीत करने वाली लगेंगी। हम दोनों पर्सनैलिटी के मामले में काफी अलग थे और मुझे उनकी ये बात अच्छी नहीं लगी थी।
-
अजय ने कहा था लेकिन जो होना लिखा होता है वहीं होता है। धीरे-धीरे काजोल उन्हें अच्छी लगने लगी थीं।
-
अजय ने ये भी बताया था कि उन दोनों के बीच कभी ऑफिशियल प्रपोजल हुआ ही नहीं था। दोनों जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे। अजय ने बताया था कि दोनों में से किसी ने कभी एक-दूसरे को ‘आई लव यू’ नहीं बोला था।
-
अजय ने बताया था कि दोनों में प्यार बढ़ता गया और जब वह श्योर नहीं हो गए कि वे एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारेंगे तो उन्होंने शादी का फैसला ले लिया।
-
काजोल और अजय ने अपनी शादी के बारे में किसी से जिक्र नहीं किया था। अजय ने बताया था कि शादी को इतने साल हो चुके हैं और वे अपनी सक्सेस का क्रेडिट काजोल को देते हैं।
-
अजय ने बताया था कि पहली नजर में जो नजर आता है वह हमेशा सही नहीं होता। ये काजोल से मिलने के बाद उन्होंने जाना था।(All Photos: Social Media)
