-
बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस के अफेयर और लिव-इन की खबर उनके फैंस को भी थी। कुछ ने तो खुल कर अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने रखा था, वहीं कुछ मीडिया की नजरों से बच नहीं सकी थीं। खास बात ये थी कि इन एक्ट्रेसेस की जब लिव-इन की बात सामने आई थी तो सभी को लगा था कि ये कपल शादी कर लेंगे, लेकिन परिस्थितियों ने करवट ली और इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद इन एक्ट्रेसेस ने किसी और से शादी कर ली।
-
लारा दत्ता भी शादी से पहले केली दोरजी के साथ लिव इन में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भूपति से शादी कर ली।
-
बिपाशा और जॉन काफी लम्बे समय तक साथ थे। दोनों लिवइन में भी रह चुके थे। बिपाशा और जॉन की शादी की बातों के बीच ही ब्रेकअप की खबर आ गई। अब दोनों ने किसी और से शादी कर ली है।
-
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी लंबे समय तक लिव-इन में थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली।
-
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अफेयर की चर्चा भी थी। जब इनकम टैक्स की टीम प्रियंका के घर गई और दरवाजा शाहिद ने खोला था तब यह चर्चा खूब थी कि दोनों लिवइन में रहने लगे हैं। हालांकि बाद में प्रियंका ने निक जोनस से शादी कर ली।
-
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का रिश्ता काफी कंट्रोवर्सियल था। लिव इन में रहते हुए दोनों के बीच कई दिक्कते आईं जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
-
करीना कपूर और शाहिद ने भी एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया था। दोनों ने कभी अपने रिलेशन को छुपाया नहीं था, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने अलग अलग शादी कर ली। करीना ने सैफ से तो शाहिद ने मीरा से शादी की है।
-
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली का रिश्ता काफी विवादों में रहा था। शादी से पहले नेहा हिमांश के साथ लिवइन में थीं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में नेहा ने रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली। Photos: Social Media
