-
मॉडलिंग इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ यहां लोगों का करियर ढलने लगता है। इस प्रोफेशन को लोग युवाओं के लिए ही उपयुक्त समझते हैं। लेकिन एक्स आर्मी अफसर नितिन मेहता ने इस समझ को धता बता दिया है। जी हां, नितिन मेहता 47 साल के हैं और मॉडलिंग में एक से एक युवा मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। नितिन 21 साल तक इंडियन आर्मी में रह चुके हैं। लेकिन साल 2016 में अपने मॉडलिंग के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्होंने आर्मी से वीआरएस लिया और लग गए उस काम में जो वह जिंदगी के इस पड़ाव पर करना चाहते थे। (All Pics: Nitin Mehta Instagram)
-
इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नितिन मेहता ने लिखा था- 21 साल तक सेना की वर्दी पहनने के बाद ये जब मैंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना चाहा तब ये तस्वीर खिंचवाई थी।
-
नितिन जब सेना में थे तब वह क्लीन शेव रहते थे लेकिन अब वह फैशनेबल बियर्ड में नजर आते हैं।
-
जब नितिन रैम्प पर उतरते हैं तो वहां भी वह अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं।
-
नितिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी काम कर चुके हैं।
-
एक ज्वैलरी ऐड में वह दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
-
रैम्प पर उनके स्टाइल और जज्बे को देख शायद ही कोई बता पाए कि नितिन 47 साल के हैं।
-
नितिन आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
नितिन की तस्वीरों पर लोगों के खूब कमेंट्स आते हैं और लोग उनके जज्बे को सलाम भी करते हैं।
-
नितिन आज उन लोगों के लिए एक मोटिवेशन बन गए हैं जो ढलती उम्र के साथ सपनों को जीने का इरादा कम करते जाते हैं।