-

मॉडल से एक्ट्रेस बनीं नरगिस फाखरी को उनकी बेहतरीन फिटनेस और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। इसके लिए वह एक स्ट्रिक्ट डाइट और फिटनस प्लान फॉलो करती हैं। अपनी फिल्म मैं तेरा हीरो के लिए उन्होंने महज 3 दिनों में 6 किलो वजन कम करने का कारनामा कर दिखाया था। बहुत से लोग नरगिस फाखरी के ब्यूटी और बॉडी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन तरीकों की मदद से नरगिस अपने आपको फिट रखती हैं।
-
नरगिस अच्छा खाना और खूब पानी पीने में विश्वास रखती हैं। फिट रहने और तनाव से दूर रहने के लिए वह पर्याप्त नींद का सुझाव देती हैं।
-
नरगिस सब्जियां, अंडे और केले खाना खूब पसंद करती हैं। शुगर प्रोसेस्ड फूड्स से वह परहेज करती हैं। इसके अलावा वह खुद भी खाना बनाने की शौकीन हैं और अलग-अलग तरह की डिशेड बनाती रहती हैं। इसके अलावा उन्हें दूध और ब्रेड भी बेहद पसंद है।
-
ब्रेकफास्ट और लंच – ब्रेकफास्ट में नरगिस 3 अंडे खाती हैं। जबकि लंच में वह सलाद के साथ वेजिटेबल सूप, सैल्मन फिश, आलू, चिकन और सैंडविच का सेवन करती हैं।
-
डिनर में वह मेल्बा टोस्ट या सब्जी के साथ क्विनोआ खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह पालक, राजमा या दाल और चपाती को अपने डिनर में शामिल करती हैं।
-
दिन में किसी भी वक्त भूख लगने पर वह बादाम, क्रैनबेरीज, वॉलनट्स, केले और डार्क चॉकलेट्स का सेवन करती हैं।
-
नरगिस सब्जियां, अंडे और केले खाना खूब पसंद करती हैं। शुगर प्रोसेस्ड फूड्स से वह परहेज करती हैं। इसके अलावा वह खुद भी खाना बनाने की शौकीन हैं और अलग-अलग तरह की डिशेज बनाती रहती हैं। इसके अलावा उन्हें दूध और ब्रेड भी बेहद पसंद है।