-
जानिए, विभिन्न जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा और धन खर्च होगा। मां की और खुद की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
स्वभाव में चिड़चिड़ापन हेगा। शरीर में थकान के कारण आलस्य उमड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ के योग हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। 
समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 
बाहर खान-पान से बचें। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी पर कंट्रोल करें। 
दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन और खान-पान में सुखद अनुभव करेंगे। 
व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। 
आज का दिन आपके लिए खास अच्छा नहीं है। यात्रा पर जाने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। कहीं आपको बेइज्जत किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। -
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन अशांत रहेगा। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। 
व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक हानि की संभावना है। आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। -
कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। फुर्तीला महसूस करेंगे। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आनंद और उत्साह के साथ दिन बीतेगा। मन शांत रहेगा।