-

Blood Sugar Control tricks: इंंसान के शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा घटती बढ़ती रहती है। शुगर लेवल का घटना और बढ़ना दोनों ही खतरनाक माना जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं कि ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने से कई घातक बीमारियां शरीर में जगह बना सकती हैं, जबकि ब्लड शुगर की मात्रा घटने पर घबराहट और बेचैनी जैसी परेशानियां होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर हम बढ़े हुए ब्लड शुगर को क्ंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानें ऐसी ही पांच सलाह:
-
1. पैदल चलना यानि टहलना और थोड़ा बहुत ही सही लेकिन व्यायाम करना आपके ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर को कम कर सकता है।
-
2. हरी सब्जियों जैसे पालक, करेला, लौकी आदि में विटामिन्स, बीटा कैरोटीन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। यह सभी तत्व शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभकारी हो सकते हैं।
-
3. मेथी के दानों का सेवन भी बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
-
4. जौ में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यह फाइबर शरीर में मौजूद ग्लूकोज लेवल को लंबे समय तक मेटाबोलइज करने में मददगार हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शुगर के मरीज जौ को अपने डेली डाइट में शामिल कर लाभ उठा सकते हैं।
-
5. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें। (Photos: Indian Express)