-  

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन में नामांकन के लिए उनसे ज्यादा डांसरों और फिल्म कलाकारों को तवज्जो दी गई। बता दें कि सपा ने जया बच्चन को अग्रवाल की दावेदारी को नजरअंदाज करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए खड़ा किया है। दूसरी तरफ, भाजपा द्वारा अग्रवाल को पार्टी में शामिल किए जाने पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने काफी नाराजगी जाहिर की है। सब्बीर अली नाम के शख्स ने लिखा, "भाजपा के पास वो वॉशिंग मशीन है, जिसमें कांग्रेसी, समाजवादी, नमाजवादी, अफजल गुरु के समर्थक मुफ्ती सईद की पार्टी हो या देशद्रोही, मशीन में डालते ही सबके सब राष्ट्रवादी बन कर निकलते हैं! नवाज शरीफ को भी पार्टी में शामिल कर लो! भक्तों आंखें खोलो, जागो भक्तों जागो! एक अन्य शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मंदिर बना रहे हैं या मदिरालय? राम की बात हुई थी या रम की?" आइए, देखते हैं कि अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने किस प्रकार से भाजपा की खिंचाई की है।
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -  
 -