-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत आए थे। ट्रंप के साथ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका (Ivanka Trimp) और दामाद जैरेड कशनर भी आए थे। भारत दौरे के बाद इवांका ट्रंप ने खुशी जाहिर करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इवांका ने भारत प्रवास की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए शुक्रिया कहा था। इवांका की ये तस्वीरें वायरल भी हुईं।
-
अब इवांका की कुछ फोटोशॉप तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं।
-
इनमें इवांका की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।
-
तस्वीरों में इवांका ट्रंप के ड्रेस का भी मजाक उड़ाया गया है।
-
इवांका की ताजमहल वाली फोटो को फोटोशॉप कर इस तरह से भी शेयर किया जा रहा है।
-
इस फोटोशॉप तस्वीर में इवांका के पति जैरेड के चेहरे की जगह राजद नेता तेज प्रताप यादव का चेहरा लगा दिया गया है।
-
इन फोटोशॉप्ड तस्वीरों को देख लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि अगर इन्हें अमेरिका देख ले तो तीसरा विश्व युद्ध हो जाएगा।
-
वहीं इवांका की फोटोशॉप तस्वीरों पर कुछ अन्य यूजर्स लिख रहे हैं कि ना आना इस देश लाडो।