-
कार कंपनी हेनेसी ने दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली कार पेश की है। हेनेसी वेनम F5 कार की टॉप स्पीड 482 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगर ऑन रोड की बात करें तो बुगाती वेरॉन 16.4 सुपर स्पोर्ट दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली कार है। सबसे खास बात ये है कि वेनम F5 दुनिया में केवल 24 लोगों को ही मिलेगी। कंपनी इस मॉडल की केवल 24 कारें ही बनाएगी।
-
कार कंपनियों में रफ्तार में नंबर वन बनने की होड़ लगी हुई है। बुगाती वेरॉन की टॉप स्पीड 447 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 1,200bHP की पावर जनरेट करती है। इसका नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वहीं स्वीडिश कार कोयनिगसेग 450 किमी/घंटा कर रफ्तार का दावा करती है।
-
हेनेसी वेनम F5 की कीमत 10.15 करोड़ रुपये है। वेनम F5 में ट्विन टर्बोचाज्र्ड V8 इंजन लगे हैं। इससे इसे 1600 बीएचपी की पावर मिलती है। यह कार शून्य से 400 किमी/प्रति घंटा और फिर शून्य रफ्तार पर आने में महज 30 सेकंड का समय लेती है।
-
400 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार पर पहुंचने और फिर शून्य रफ्तार पर आने का यह समय किसी भी अन्य कार से कम है। बुगाती वेरॉन इसके लिए 42 सेकंड का समय लेती है। जबकि कोयनिगसेग कार 36.44 सेकंड का दावा कर चुकी है।
-
इतनी तेज रफ्तार सहने के लिए कंपनी ने वेनम एफ 5 के लिए खास टायर बनाए हैं। इसमें सिंगल क्लच सेवन स्पीड ट्रांसमिशन है, जिससे इसे इतनी रफ्तार पाने में आसानी होती है।
