-
जीटीवी के फेमस शो कुमकुम भाग्य ने अपने एक हजार एपिसोड पूरे कर लिए। इस शो को दर्शक काफी पसंद करते आए हैं। उन्हें शो में आए दिन होने वाले टर्न एंड ट्विस्ट काफी पसंद आते हैं। वहीं इस शो की निर्माता एकता कपूर ने इस खुशी के मौके को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने शो के हजार एपिसोड पूरे होने की खुशी पर एक प्री-सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें शो के मुख्य किरदार समेत एकता के अन्य शो के एक्टर्स भी शामिल हुए।
-
इस पार्टी में शो के लीड एक्टर शब्बीर अहलूवालिया, सृति झा, लीना जुमानी भी शामिल हुए।
-
पार्टी में स्टार प्लस के हिट शो ये हैं मोहब्बतें की शगुन यानि अनीता हसनंदानी भी पहुंची।
-
एकता ने पार्टी की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
-
इस पार्टी में स्टाइलिश क्रिस्टल डीसूजा भी पहुंची थीं।
-
कुमकुम भाग्य साल 2014 से जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है।
-
दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। ये शो टीवी शो की टीआरपी की रेटिंग में अक्सर सबसे ऊपर रहता है।
-
पार्टी में शो की वैम्प कांची कौल और शिखा सिंह भी मौजूद रहीं।
-
शो में शब्बीर अहलूवालिया अभिषेक मेहरा और सृति झा प्रज्ञा के मुख्य किरदार में नजर आते हैं। (All Photo Source: Instagram)