-
Zaheer Khan-Sagarika Ghatge Marriage: क्रिकेटर जहीर खान ने गुरुवार की सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से कोर्ट मेरिज कर ली है। वहीं जश्न का सिलसिला यहीं थमा नहीं। शाम को जहीर और सागरीका की कॉकटेल पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कई बड़ी नामी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर इस कॉकटेल पार्टी में चार चांद लगा दिए। देखें जहीर खान और सागरिका घाटगे की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें:-
-
इस जनरेशन के क्रिकेटर हरभजन और बॉलीवुड स्टार गीता बसरा, क्रिकेटर युवराज और बॉलीवुड स्टार हेजल के बाद अब जहीर खान और सागरिका घाटगे भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जी हां, गुरुवार की सुबह सागरिका और जहीर ने शादी कर ली है।
-
सागरिका और जहीर ने पहले कोर्ट में मैरिज की है। वहीं खबर है कि 27 नवंबर को सागरिका और जहीर का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यहीं पर दोनों स्टार्स पारंपरिक रूप से शादी करेंगे।
-
रिसेप्शन पार्टी मुंबई में कोलाबा के 5 सितारा होटल में रखी जाएगी।
-
एक्ट्रेस सागरिका को उनके फैंस ने अब तक ‘चक दे गर्ल’ के अवतार में ही देखा था।
-
वहीं उनके फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने को बेताब हैं। इसके चलते अपनी शादी में सागरिका सब्यसाची मुखर्जी का गोल्डन लहंगा पहनेंगी।
-
बता दें, कुछ महीनों पहले ही सागरिका और जहीर खान ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था।
-
सागरिका ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इशारा तब दिया था जब उन्होंने कहा- चलिए मैं यह कहती हूं कि मैं इस वक्त बहुत खुशनुमा जगह पर हूं। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की है। यहां तक कि मैंने मीडिया से भी कुछ भी नहीं बोला।
-
सागरिका और जहीर की कॉ़कटेल पार्टी में मास्टर ब्लास्टर सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ आए।
-
सागरिका और जहीर की शादी में हरभजन सिंह ने भी शिरकत की।
-
सागरिका की फिल्म 'चकदे इंडिया' की को-स्टार विद्या मालवाडे भी कॉकटेल पार्टी में मौजूद रहीं।
-
-
-
-
-