टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान की लव लाइफ और शादी की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। उन्होंने इसी साल की 23 मई को चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई की है। लिहाजा अब उनकी शादी के दिन भी नजदीक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सागरिका से पहले जहीर एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी डेट कर चुके हैं। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए कौन है वो एक्ट्रेस। युवराज सिंह की तरह जहीर खान का दिल भी बॉलीवुड की 2 अभिनेत्रियों पर फिदा हुआ। अगर आप ये समझ रहे हैं कि सागरिका ही जहीर का पहला प्यार हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। क्योंकि सागरिका से पहले जहीर का दिल एक अन्य एक्ट्रेस पर फिदा हो चुका है, जिससे उनका रिलेशनशिप करीब 8 साल तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। ईशा ने Kisna: The Warrior Poet फिल्म में डेब्यू किया था। इसके बाद वे Rocky में नजर आईँ। उन्होंने Good Boy Bad Boy और U and me जैसी फिल्मों में भी काम किया है। -
दोनों को कई बार एक साथ देखा गया और वर्ल्ड कप के बाद तो इन दोनों की सगाई करने की भी खबरें सुर्खियों में आई।
-
एक दौर में जब जहीर पर लाखों लड़कियां दिल देने को तैयार थीं तब वे ईशा को दिल दे बैठे थे।
लेकिन खेल प्रेमियों को उस दौरान बड़ा झटका लगा जब खबरें आई कि 8 साल के लंबे अफेयर के दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया। ब्रेकअप वजह क्या है इस बारे में पूछे जाने पर ईशा हमेशा इग्नोर करने की कोशिश करती हैं और वे जहीर को अच्छा दोस्त बताती हैं। -
जहीर का नाम ईशा के अलावा वीजे रमोना एरेना के साथ भी जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर खान को रमोना एरेना के साथ एक शॉपिंग मॉल में बांहों में बांहे डाले घूमते हुए भी देखा गया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।
इसके बाद जहीर खान मोनिका बेदी के जरिए सागरिका से मिले और पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस सोचने लगे। जल्द ही दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधंन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि जहीर जल्द ही 27 नवंबर को सागरिका से निकाह करेंगे। जहीर ने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट फैंस के दिलों में जगह बनाई और 2002 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलना शुरु किया और जल्द ही अपनी जड़े पक्की कर लीं। आपको बता दें कि जहीर टीम इंडिया में कपिल देव के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
