-
पोर्न इंडस्ट्री को लेकर समाज में नाकारात्मक रवैया रहा है। काफी बदनाम इंडस्ट्री मानी जाती है। हर कोई इस दुनिया में आने की नहीं सोचता लेकिन हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं कि ना चाहते हुए भी वह इसका हिस्सा बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ युदी पिनेदा के साथ हुआ था जिसने नन बनने के लिए लगभग एक दशक तक कॉन्वेंट में ट्रेनिंग ली लेकिन वह नन बनने के बजाय एक प्रोफेशनल पोर्न स्टार बन गईं। युदी पिनेदा उत्तर-पश्चिम कोलंबिया के इटुआंगो की रहने वाली हैं। युदी ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि जब वह नन बनने के लिए गईं तो वह काफी कम उम्र की थीं। नन के लिए शिक्षण के दौरान ही युदी को उनके अपने धार्मिक गुरु से प्यार हो गया। इस बात की चर्चा पूरे चर्च में फैल गई। लिहाजा युदी को चर्च छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन को चलाने के लिए नौकरी की तलाश कर दी। इस कोशिश में उनको पहली नौकरी नेस्ले में मिली। इसी दौरान जुआन बस्टोस के साथ की एक मुलाकात, जो एडल्ट फिल्मों के लिए मॉडल्स की भर्ती किया किया करता था, ने युदी को पोर्न की तरफ मोड़ दिया। युदी के मुताबिक शुरू में उनको इस काम को लेकर काफी बुरा लगा। लेकिन बाद में उनको इसमें मजा आने लगा। उनको इस काम को लेकर कोई पछतावा नहीं है। इस बात खुद उन्होंने एक साक्षात्कार में कही थी। (सभी फोटो- युदिया के सोशल अकाउंट से)
जैसे ही युदी बड़ी हुईं उनको अपने ही गुरु के प्रति एट्रेक्शन बढ़ने लगा। बाद में उस धार्मिक गुरु से युदी ने नाता तोड़ लिया। शुरू में युदी नन बनने को लेकर काफी उत्साहित थी। -
युदी को नन की शिक्षा देने वाले धार्मिक गुरु ने नौकरी दिलाने की बात कही थी।
उनको पोर्न इंडस्ट्री में भी एक इंसान से प्यार हुआ था।
