-
सिंगर और एक्टर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने आने वाले गानों में तबले का इस्तेमाल कर सकते हैं। हनी सिंह ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "अपने भतीजे स्पर्श संगम के साथ तबले का शानदार सेशन रहा! हमें म्यूजिक काफी पसंद है।" यो यो के फैन्स ने इस तस्वीर को खूब लाइक किया है। इसके साथ ही उन्होंने कमेंट्स करके बताया है कि हमें आपके नए म्यूजिक वीडियो का इंतजार है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, "हनी सिंह, आप बेस्ट हो।" बता दें कि हनी सिंह ने लंबे समय के अंतराल के बाद अपने गानों के साथ बॉलीवुड में वापसी की है। हाल के दिनों में उनके आए गाने 'दिल चोरी साडा' और 'छोटे छोटे पेग' को लोगों ने बहुत ही पसंद किया है। इसके साथ ही एक बार फिर से हनी सिंह के नए गानों को लेकर फैन्स के बीच में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। चलिए देखिए हनी सिंह की हाल की कुछ तस्वीरें और जानिए उनकी कई मजेदार बातें। (All Photos: yyhsofficial Instagram)
-
इस तस्वीर में हनी सिंह अपने भतीजे स्पर्श संगम के साथ तबला बजा रहे हैं।
-
यो यो अपने इसी तरह के निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
-
हनी सिंह ने बताया है कि वह इन दिनों बॉक्सिंग भी सीख रहे हैं।
-
हनी सिंह की वापसी से उनके फैन्स काफी खुश हैं।
-
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हनी सिंह की वापसी बेहद शानदार हुई है।
-
उन्होंने यह तस्वीर पंजाब से इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
-
हनी सिंह ने यह तस्वीर शेयर करके बताया कि ये साल 2003 की फोटो है।
-
हनी सिंह के लाइव शोज में जबरदस्त भीड़ उमड़ा करती थी।
-
उन्होंने अपनी स्टाइश से भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
