-
Reel Life Couple Age Gap: छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल्स के कई ऐसे किरदार हैं जिनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। टीवी के इन कपल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इनमें से कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जो आपस में उम्र का बड़ा फासला तय करते हैं। हालांकि उम्र के इस फासले को एक्टर्स ने अपनी केमिस्ट्री पर हावी नहीं होने दिया। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Molki: टीवी सीरियल मोलकी की लीड जोड़ी में नजर आए अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन के बीच 25 साल का फासला है।
-
Yeh Rishta Kya kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बीच 15 साल का अंतर है।
-
Udaariyan: उडारियां में अपनी केमिस्ट्री से हर किसी का मन मोहने वाले करण वी ग्रोवर और प्रियंका मेहर चौधरी के बीच उम्र में 14 साल का अंतर है। करण 40 तो प्रियंका 26 की हैं।
-
Tujhse hai raabta: टीवी सीरियल तुझसे है राब्ता में नजर आ चुकीं रीम शेख अपने रील लाइफ हस्बैंड सेहबान अजीम से करीब 15 साल छोटी हैं।
-
Imlee: इमली सीरियल के फहमान खान सुंबुल तौकीर से 11 साल बड़े हैं। इस जोड़ी ने टीवी की दुनिया में धूम मचा रखी है।
-
Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाले एरिका फर्नांडीज औऱ शहीर शेख में 9 साल का अंतर है।
-
Shakti: Astitva Ek Ehsaas: टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास में कपल का किरदार निभाने वाले रुबिना दिलैक औऱ सीजेन खान में 10 साल का अंतर है।