-

छोटे पर्दे पर कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो लगभग अपने हमउम्र या फिर उम्र में काफी एक्टर की मां का रोल प्ले कर चुकी हैं। इन किरदारों में इन्हें खूब पसंद भी किया गया। इनमें से कुछ ने तो अपने ऑनस्क्रीन बेटों से ही दिल लगा लिया। एक ने तो रियल लाइफ में अपने रील लाइफ बेटे ही शादी भी रचा ली। आइए डालते हैं एक नजर:
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्ट्रेस एमी त्रिवेदी अपने से मात्र सालभर छोटे एक्टर हर्षद चोपड़ा की मां का रोल प्ले कर रही हैं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में ही एक्ट्रेस पारुल चौहान अपने हमउम्र एक्टर मोहसिन खान की मां का किरदार निभाती दिखी थीं।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना खान खुद से 2 साल छोटे रोहन मेहरा की मां बनी थीं।
-
श्वेता तिवारी ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में खुद से मात्र 2 साल छोटे करणवीर बोहरा की मां का रोल प्ले किया था।
-
प्यार की एक कहानी में किश्वर मर्चेंट अपने हम उम्र सुयश राय की मां का रोल प्ले कर चुकी हैं। रियल लाइफ में दोनों एक्टर्स ने आपस में शादी रचा ली है।
-
टीवी सीरियल मायावी मलिंग में एक्ट्रेस अपर्णा कुमार हर्षद अरोड़ा की मां के रोल में दिखी हैं। रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-
एक्ट्रेस शुभावी चौकसे कसौटी जिंदगी की 2 में खुद से मात्र 1.5 साल छोटे पार्थ समथान की मां बनी थीं।
-
एक्ट्रेस सोमा राठौड़ ने भाबीजी घर पर हैं में खुद से 15 साल बड़े एक्टर रोहिताश गौड़ की मां का बेमिसाल किरदार निभाया है।