-
टीवी एक्टर आशीष कपूर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से अपने रोल से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाईं है। आशीष शो में अपने किरदार को लेकर काफी पॉपुलर हुए। एक्टर आशीष सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आशीष अपने किरदार के कारण सुर्खियों में रहते हैं तो अब वहीं आशीष ने सोशल मीडिया पर शेयर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद टीवी जगत में चर्चा में आ गए हैं। आशीष ने तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की हैं। आशीष के साथ फोटो़ज में उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड हैं। आशीष ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ''मेरा पकड़कर, जिंदगी की यात्रा को एक साथ करते हैं। आशीष और उनकी गर्लफ्रेंड की सुंदर तस्वीरों को उनके फैंस लाइक करने के साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इसके साथ ही आशीष स्वीमिंग पूल में भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
इस तस्वीर में आशीष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीच के किनारे नजर आ रहे हैं। आशीष तस्वीर में अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड इडाक्रोनी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
-
एक्टर आशीष कपूर इस तस्वीर में स्वीमिंग पूल में नजर आ रहे हैं और उनके साथ विदेशी मॉडल इडाक्रोनी भी नजर आ रही हैं।
-
इस तस्वीर में आशीष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। आशीष ने तस्वीर में कैप्शन लिखा, पागलपन करना बनता है जब दो बेस्ट लोग एक साथ होते हैं।
-
एक्टर आशीष ने अपने इंस्टागाम अकाउंट पर इडाक्रोनी की तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में आशीष ने कैप्शन लिखा, 6 जनवरी को इडाक्रोनी का लुक।
-
टीवी एक्टर आशीष कपूर इस तस्वीर में ब्लैक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। आशीष ने अपने दोस्त के स्टोर की टी-शर्ट पहनीं हुई है।