-
श्श्श..फिर कोई है, झांसी की रानी, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, मां दुर्गा के साथ ही तमाम सीरियल्स में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर चुकीं अशनूर आज इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। अब वह बड़ी हो गई हैं और सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा रही हैं। बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं अशनूर आए दिन सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब की तस्वीरें देख पहचान पाना काफी मुश्किल है कि यही वह अशनूर हैं जिन्होंने झांसी की रानी जैसे सीरियल्स में प्राची नाम की छोटी बच्ची का किरदार निभाया था। (All Pics: Ashnoor Kaur Instagram)
-
अशनूर ने महज 5 साल की उम्र में टीवी डेब्यू कर लिया था। वह सबसे पहले जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'झांसी की रानी' में प्राची नाम की बच्ची की भूमिका में नजर आई थीं।
-
अशनूर को असल पहचान मिली थी शोभा सोमनाथ की सीरियल से। इस शो में वह शोभा नाम की छोटी राजकुमारी के रोल में थीं।
-
अशनूर ने मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के बचपन का किरदार भी निभाया है। इन दिनों वह पटियाला बेब्स में मिनी नाम के किरदार में हैं।
-
अशनूर एकता कपूर के सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं में मायरा कपूर के रोल में भी नजर आ चुकी हैं।
-
हाल ही में अशनूर अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू की बहन के किरदार में थीं।
-
रणबीर कपूर की फिल्म संजू में अशनूर प्रिया दत्त की भूमिका में नजर आई थीं। 2010 में अपना एक्टिंग डेब्यू करने के बाद अशनूर अब तक 17 टीवी सीरियल्स औऱ तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
अशनूर एक्टिंग के साथ ही पढ़ाई पर भी फोकस कर रही हैं। इसी साल उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है।