-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आज ही के दिन 2017 में इटली में शादी कर ली थी। आज उनकी तीसरी सालगिरह है और अब जल्द ही उनके घर एक मेहमान भी आने वाला है। दोनों की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच का कनेक्शन कुछ नया नहीं है। अनुष्का शर्मा से विराट कोहली एक शैम्पू एड की शूटिंग के दौरान मिले थे और वो उन्हें देखकर बेहद घबरा गए थे। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने अनुष्का को देखा तो बहुत घबरा गए थे और अपनी घबराहट खत्म करने के लिए उन्होंने तुरंत एक जोक मारा। अनुष्का शर्मा उनसे लंबी थीं और उन्होंने ऊंची हील पहन रखी थी। इसपर विराट कोहली ने कहा कि क्या आपको इससे ऊंची हील्स नहीं मिली? उन्होंने ये बात अपनी घबराहट ख़त्म करने के लिए मज़ाक में कही लेकिन अनुष्का शर्मा उनके जोक पर हंसी नहीं बल्कि सिर्फ इतना बोलीं, ‘एक्सक्यूज मी।'
-
इतना सुनने के बाद विराट को और ज़्यादा अजीब लगने लगा। अपने पहले डेट के बारे में विराट कोहली बताते हैं कि वो दोनों काफी ट्रेडिशनल तरीके से डेट पर जाते थे।
-
दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत दिनों तक खुलकर बात नहीं की, दोनों एक दूसरे को दोस्त बताते थे।
-
उनके रिलेशनशिप की खबरें तब पुख़्ता हुईं जब 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में नज़र आईं।
-
उस वक्त विराट कोहली ने शतक जड़कर अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
-
2016 में दोनों के रिश्ते में कुछ दूरियां भी आईं लेकिन जल्द ही दोनों फिर साथ नज़र आने लगे और उनका वो साथ अब एक खूबसूरत रिश्ता बन चुका है। (सभी तस्वीरें- Anushka Sharma Instagram)
