-
ग्लैमर इंडस्ट्री की डिमांड कहें या मजबूरी कि इससे जुड़े लोग हमेशा अपने लुक और अपीयरेंस को लेकर कुछ ज्यादा कॉन्शियस रहते हैं। उन्हें हमेशा इस बात का ध्यान रखना होता है कि पब्लिक के बीच वो किस तरह से नजर आएंगे। ग्लैमरस दिखने के लिए एक्टर्स अपने कपड़ों और लुक पर लाखों खर्च करते हैं। ऐसा करने में अब भोजपुरी स्टार्स भी बॉलीवुड सेलेब्स से पीछे नहीं हैं। बात अगर भोजपुरी अभिनेत्रियों की करें तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से पटे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि ये भोजपुरी अभिनेत्रियां सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट में ही ग्लैमरस लगती हैं, इन्होंने साड़ी में तस्वीरें पोस्ट कर भी अपने फैंस के दिल जीते हैं। तो आइए डालते हैं भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकाराओं की साड़ी में तस्वीरों पर एक नजर:
-
भोजपुरी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास जो कि मोनालिसा के नाम से मशहूर हैं, अकसर साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साड़ी में उनकी तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं। (Photo: Monalisa instagram)
-
भोजपुरी की सुपरस्टार रानी चटर्जी को भी साड़ी में उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इस बात की गवाही उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल देता है। उनकी साड़ी वाली तस्वीरें फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। (Photo: Rani Chaterjee instagram)
-
कभी डॉक्टर बनने के सपने संजोने वालीं आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट है। साड़ी में आम्रपाली भी बेहद खूबसूरत लगती हैं।(Photo: Amrapali Dubey instagram)
-
2013 में भोजपुरी फिल्म रिहाई से डेब्यू करने वालीं काजल राघवानी की आज बड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल भी साड़ी में तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।(Photo: Kajal raghwani instagram)
-
अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा में लगभग 10 साल हो गए हैं। 2011 में करियर शुरू करने वालीं अक्षरा की साड़ी वाली तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं।(Photo: Akshara Singh instagram)
