
Aishwarya Rai Bachchan – Manisha Koirala controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय के बीच एक बार जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की वजह एक शख्स बना था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्यार की अधूरी कहानी के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन कहा जाता है कि सलमान से पहले ऐश्वर्या राय किसी और के प्यार में पड़ गई थीं। मनीषा कोइराला ने ये बात ऐश्वर्या राय की शादी के बाद एक मैग्जीन को बताई थी। तब ऐश्वर्या ने उन्हें काफी लताड़ा भी था। (Photo: Social Media) -
सलमान खान से पहले ऐश्वर्या राय का नाम मॉडल राजीव मूलचंदानी से जुड़ा था। राजीव मनीषा कोइराला के भी फ्रेंड हुआ करते थे। राजीव उस समय मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना चेहरा थे। (Photo: Social Media)
-
हालांकि ऐश्वर्या ने हमेशा राजीव को अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन मनीषा ने एक मैग्जीन के इंटरव्यू में कहा था कि राजीव मूलचंदानी ने ऐश्वर्या राय को छोड़कर उन्हें चुना। ऐश्वर्या राय के लिए ये बात बहुत बड़ी थी, क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या का करियर शुरू हो रहा था। (Photo: Social Media)
-
ये मामला 1994 का है जब मनीषा ने एक फिल्म मैगजीन को बताया था कि वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ रिलेशन में आने के लिए राजीव ने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप कर लिया है। (Photo: Social Media)
-
तब 1999 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में एश्वर्या राय ने पूरी घटना पर अपना पक्ष रखा था कि राजीव उनका बहुत अच्छा दोस्त है और उससे आगे कुछ नहीं। उन्होंने राजीव से कहा था कि वे अपनी लव स्टोरी का हिस्सा उन्हें न बनाएं। ऐश्वर्या ने कहा था कि दो महीने बाद राजीव और मनीषा अलग हो गए थे, जबकि मनीषा हर दूसरे महीने किसी अलग लड़के को डेट करती हैं।(Photo: Social Media)
-
इतना ही नहीं, मनीषा ने तो यहां तक कहा था कि, उन्होंने वो लव लेटर देखे हैं, जो राजीव ने ऐश्वर्या को लिखे थे। तब ऐश्वर्या ने कहा था कि ये मेरे लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह सब सुनकर मैं बहुत रोई थी। (Photo: Social Media)
-
ऐश्वर्या ने कहा था कि मनीषा ने रेखा और श्रीदेवी जैसी अपनी सीनियर्स की कद्र नहीं की तो मेरी क्या बिसात है। फिर भी मैं चाहती हूं कि वह खुश रहें और अपनी लाइफ में सेटल हो जाएं।