-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना ज्यादातर समय अपने पति विराट कोहली के साथ बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस साल एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। आखिरी बार अनुष्का ने फिल्म जीरो जो कि दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी, में दिखी थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के अपोजिट थीं। जीरो में इन दोनों के अलावा कटरीना कैफ और मोहम्मद जीशान अयूब भी थे। हालांकि फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। जीरो के बाद काम से ब्रेक लेकर अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। विराट कोहली जहां मैच खेलने जाते हैं ज्यादातर जगह अनुष्का भी उन्हें कंपनी देने पहुंच जाती हैं। हाल ही में ये कपल हॉलीडे एंजॉय करता दिखा। विराट ने अपने हॉलीडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की थीं। अब अनुष्का ने स्वीमिंग पूल में एंजॉय करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। (All Pics: Anushka Sharma Instagram)
-
अनुष्का इन तस्वीरों में काफी कूल और गॉर्जियस लग रही हैं।
-
अपनी इन बिकिनी फोटोज को अनुष्का ने वाटर बेबी का कैप्शन दिया।
-
इससे पहले विराट कोहली ने ये तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट अनुष्का की गोद में लेट कर सेल्फी ले रहे हैं।
-
अनुष्का ने कुछ दिनों पहले भी बिकिनी में अपनी यह फोटो शेयर की थी। यह तस्वीर वेस्ट इंडीज में ली गई थी।
