-
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज दोपहर एक चार शब्दों का ट्वीट करके सारी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- मुझे लड़की मिल गई। तमाम लोग यह सोचने पर मजबूर हो गई कि सलमान किस लड़की की बात कर रहे हैं। क्या उन्हें उनकी शादी के लिए लड़की मिल गई है या वह किसी एक्ट्रेस के लिए ऐसा बोल रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त बाद सलमान ने यह खुलासा कर दिया कि वह आखिर क्या कहना चाह रहे हैं। सलमान ने अपने दूसरे ट्वीट में एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- चिंता करने की कोई बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई वारिना। तो डोन्ट वरी बी हैप्पी।
-
जी हां, इस तरह सलमान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म के नाम का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम लवरात्रि होगा।
-
यदि आप यह सोच रहे हैं कि वारिना का यह बॉलीवुड डेब्यू होगा तो ठीक है लेकिन ऐसा नहीं है कि वह पहली बार पर्दे पर आने जा रही हैं।
-
इससे पहले वह डेयरी मिल्क सिल्क के टीवी कॉमर्शियल में नजर आ चुकी हैं।
-
मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की भी बॉलीवुड में एंट्री कुछ इसी तरह से हुई थी।
-
उनके फेसबुक पेज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वारिना के पिता ईरानी हैं और मां अफगानी हैं।
-
वह अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं और उन्होंने अपना करियर 2013 में मॉडलिंग से शुरू किया था।