-
कोरोना महामारी के चलते इन दिनों हर इंडस्ट्री के काम धंधे बंद पड़े हैं। बॉलीवुड फिल्म्स और टीवी पर आने वाले सीरियल्स की शूटिंग भी रोक दी गई हैं। ऐसे में छोटे पर्दे पर कई पुराने एपिसोड्स दोबारा दिखाए जा रहे हैं। रामायण, महाभारत के बाद अब विष्णु पुराण का भी टीवी पर पुनः प्रसारण हो रहा है। शो में महाभारत के कृष्णा नीतीश भारद्वाज ने भी श्रीहरि विष्णु की भूमिका निभाई है। नीतीश के साथ शो के दूसरे कलाकार भी चर्चा में हैं। बहरहाल, यहां हम बात कर रहे हैं विष्णु पुराण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में। आइए डालते हैं कैसी है विष्णु पुराण की सीता की निजी जिंदगी।
विष्णु पुराण में मां सीता का किरदार अभिनेत्री रीना कपूर ने निभाया था। सीरियल में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। -
रीना कपूर विष्णु पुराण के अलावा गंगा मैया, राधा-कृष्णा जैसे शोज भी नजर आईं। इन शो के जरिए भी उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक अहम पहचान मिली है। डीडी नेशनल पर आने वाले धार्मिक सीरियल 'गंगा मैया' से रीना को खूब लोकप्रियता मिली थी।
विष्णु पुराण में रीना ने सीता की भूमिका अदा की थी जबकि राधा कृष्ण में वह मां यशोदा के रोल में नजर आईं। यशोदा बन उन्होंने लोगों का दिल जीता था। रीना को टीवी पर आपने ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में देखा है लेकिन अपनी असल जिंदगी में वह काफी स्टाइलिश हैं। बता दें यह वही एक्ट्रेस हैं जिन्हें आपने 'वो रहने वाली महलों की' शो में देखा था। इस शो के लिए रीना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। रीना ने टीवी इंडस्ट्री में 'किसे अपना कहें' से डेब्यू किया था। टीवी से पहले वह बॉलीवुड फिल्म हीरो हिंदुस्तानी में नजर आ चुकी थीं। फिल्म में नमृता सिरोडकर, परमीत सेठी, अरशद वारसी, कादर खान अहम भूमिका में थे। -
रीना ने 14 फरवरी साल 2005 को करण से शादी की थी। उनके पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।