-
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बुधवार को 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। पति विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बेहद रोमांटिक अंदाज में बधाई दी। विराट के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अनुष्का शर्मा को चॉकलेट खिलाते हुए नजर आ रहे थे। विराट ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो माई लव। सबसे ज्यादा सकारात्मक और ईमानदार इंसान जिसे मैं जानता हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।'' फोटो में अनुष्का हंसती हुई नजर आ रही हैं। जन्मदिन के मौके पर विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के खास तरह के सेलिब्रेशन का इंतजाम किया था। सेलिब्रेशन की फोटो को खुद अनुष्का ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में विराट, अनुष्का शर्मा के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके पीछे कई सारे केक भी रखे हुए हैं। इसके साथ ही फूलों के गुलदस्ते भी रखे हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने कैप्शन लिखा, ''शुक्रिया मेरा जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए।'' विराट कोहली इनदिनों आईपीएल में बिजी हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं। तस्वीर में भी वह अपनी टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
अनुष्का शर्मा विराट कोहली संग काफी खुश नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
तस्वीर में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को चॉकलेट खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
क्रिकेटर विराट कोहली संग अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
विराट और अनुष्का एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट) -
विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
अनुष्का शर्मा विराट कोहली को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट) -
विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- विराट/अनुष्का इंस्टाग्राम अकाउंट)
