-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है और वह आज 29 वर्ष के हो गए हैं। विराट और अनुष्का की क्या ट्यूनिंग है यह तो सभी जानते हैं तो आपको क्या लगता है कि विराट के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा उन्हें क्या गिफ्ट दे सकती हैं। हमने यहां पर यही कयास लगाने की कोशिश की है कि विराट के बर्थडे पर अनुष्का उन्हें क्या गिफ्ट करें कि विराट का दिन स्पेशल बन जाए।
-
मैरिज प्रपोजलः सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन अनुष्का और विराट पिछले लंबे वक्त से साथ हैं, तो कितना शानदार होगा यदि अनुष्का विराट से शादी के लिए पूछ लें।
-
हॉरर फिल्म परी की फर्स्ट स्क्रीनिंगः हां, हमें पता है कि फिल्म 2018 में रिलीज होने जा रही है लेकिन कितना शानदार होगा यदि आज के दिन विराट को उनके बर्थडे गिफ्ट के तौर पर अपनी पहली सीरियस हॉरर मूवी दिखा दें।
-
एक ब्रेसलेट जिस पर अनुष्का का नाम लिखा होः अनुष्का शर्मा के लवर बॉय विराट को लक्जरी वॉच और ब्रेसलेट पहने तो आपने कई बार देखा होगा। तो कैसा रहेगा यदि अनुष्का विराट को एक ब्रेसलेट गिफ्ट कर दें जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड का नाम लिखा हो।
-
एक अखबार जो विराट कोहली के रिकॉर्ड्स से भरा होः चाहे सबसे तेज 9000 रन बनाने की बात हो या वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने की बात विराट का करियर रिकॉर्ड्स से भरा पड़ा है। तो क्यों ना अनुष्का उन्हें एक अखबार गिफ्ट कर दें जो विराट कोहली के रिकॉर्ड्स से भरा हुआ हो।
-
सुशी डिश के साथ डिनरः शायद आपको नहीं मालूम हो लेकिन विराट को सुशी फिश बहुत पसंद है। तो अनुष्का चाहें तो उन्हें आज डिनर पर लेकर जा सकती हैं।
