-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते सोमवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के शहर टसकैनी में आयोजित हुए इस शादी समारोह में विराट ने अनुष्का के साथ अग्नी के साथ फेरे लिए। अब ये जोड़ा अपना नया अशियाना मुंबई में बसाने जा रहा है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार विराट और अनुष्का मुंबई में करीब 34 करोड़ रुपए के 5 बीएचके अपार्टमेंट में रहेंगे। आपको दिखाते हैं इस शानदार लग्जरी अपार्टमेंट की अंदर की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें।
मुंबई के वर्ली इलाके में बना ये अपार्टमेंट विराट और अनुष्का ने साल 2016 में खरीदा था। -
ओमकार 1973 नाम की इस रिहायशी बिल्डिंग में तीन टॉवर हैं। इन तीन टॉवर में सी टॉवर पर बना ये अपार्टमेंट करीब 7,171 स्केवर फुट कवर एरिया पर बना है। साथ ही अरेबिन सी इस अपार्टमेंट से साफ नजर आता है।
-
कोहली और विराट का ये अपार्टमेंट 34वें मंजिल पर बना है। ये अपार्टमेंट पूरी बिल्डिंग का सबसे महंगा और स्टाइलिश अपार्टमेंट है।
-
विराट और अनुष्का जल्द ही हनीमून मनाने साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं। जिसके बाद उम्मीद है कि जल्द ही दोनों यहां शिफ्ट हो जाएंगे।
-
इस अपार्टमेंट में एक बेहद खूबसूरत लॉबी, पेट्स के लिए स्पा, जिम समेत कई दूसरी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही पार्टियों के लिए एक बेहद खूबसूरत टैरेस दिया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए पूल, प्ले एरिया और क्रेच की सुविधा भी दी गई है।