-
बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके पास आलीशान फार्महाउस हैं। धर्मेंद्र से नाना पाटेकर तक का ज्यादातर समय उनके फार्महाउस पर ही बीतता है। सलमान खान भी अपने फार्महाउस पर काफी टाइम स्पेंड करते हैं। फार्महाउस के मालिकों में अगला नाम अनुष्का शर्मा का जुड़ने जा रहा है।
-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में मुंबई के आउटर एरिया अलीबाग में फार्महाउस के लिए जमीन खरीदी है। 8 एकड़ जमीन इस कपल ने करीब 20 करोड़ में खरीदी। अलीबाग में और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स की प्रॉपर्टी है। आइए डालते हैं नजर:
-
अलीबाग में शाहरुख खान का लग्जीरियस फार्महाउस है। यह फार्म करीब 20 हजार स्क्वायर मीटर में फैला है। शाहरुख के फार्महाउस पर हेलीपैड की भी व्यवस्था है।
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बाद अलीबाग में 9000 स्क्वायर मीटर का एक बंगला खरीदा है। इसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपये बताई जाती है।
-
अक्षय खन्ना के मॉडल भाई राहुल खन्ना के पास भी अलीबाग में लैविश फार्महाउस है। अकसर वह अपने फार्महाउस की फोटोज शेयर करते रहते हैं।
-
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया भी अलीबाग में एक महंगी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। यहां उनका एक आलीशान फॉर्म हाउस हैं।
-
All Photos: Social Media
