टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इस जोड़े ने सोमवार को इटली के टस्कनी के आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो होटल में शादी कर ली। लेकिन एक और चीज जो हैरान करने वाली है, वह है होटल द्वारा चार्ज की गई रकम। (होटल की रकम जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं) -
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्गो क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान तकरीबन 94 लाख रुपए प्रति हफ्ते की दर से फीस चार्ज करता है। इस दौरान यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा होटल बन जाता है।
-
प्रति रात की दर से अगर आंकड़े निकालें तो होटल की एक रात की फीस 13 लाख पचास हजार रुपए है।
-
बोर्गो असल में 800 साल पुराना एक गांव है, जिसे जॉन फिलिप ने रिस्टोर किया है। वही इसके ओनर भी हैं।
-
बोर्गो की फ्लोरेंस एयरपोर्ट से दूरी तकरीबन 1 घंटे की है और इसमें ओवल स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और टेनिस कोर्ट भी है।
-
इस होटल में तकरीबन 22 बेडरूम और सुइट हैं।
-
यह भी खबरें थीं कि शादी के दौरान होटल के चारों ओर सख्त पहरा लगाया गया था और सिर्फ उन्हीं लोगों को अनुमति मिल रही थी, जो इनविटेशन कार्ड साथ में लाए थे।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, आमिर खान, युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को विवाह का निमंत्रण दिया गया था।
